/सराहाँ (जिला सिरमौर): तीन महीने बाद भी नहीं मिला बंदूक का लाइसेंस।

सराहाँ (जिला सिरमौर): तीन महीने बाद भी नहीं मिला बंदूक का लाइसेंस।

आवेदक ने उठाए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल

नाहन (सराहां) 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के जिला सिरमौर के सराहाँ निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बंदूक (आर्म्स) लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किए हुए लगभग तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक लाइसेंस जारी नहीं किया गया है।

आवेदक का कहना है कि जब भी संबंधित कार्यालय में आवेदन की स्थिति के बारे में पूछताछ की जाती है, तो अधिकारियों द्वारा केवल इतना कहा जाता है कि “भेज दिया है”, लेकिन आज तक लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ।

आवेदक ने बताया कि लगातार देरी और स्पष्ट जानकारी न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी शिकायत दर्ज करवाई है।

आवेदक ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, तो लाइसेंस जारी करने में हो रही देरी का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।