सोलन, 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /कमल चौहान।
आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 10 अगस्त 2026 को सोलन शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी दिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 एवं 2, एससीईआरटी, रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आंजी, शमलेच, नगाली, बडोग हाईट, बाड़ा, कोरो, कैंथड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय एवं तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। बोर्ड ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।






