नई दिल्ली, 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
अंग्रेजों भारत छोड़ो (अगस्त क्रांति) आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार, 9 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे टाउन हॉल, चांदनी चौक, दिल्ली में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. उस्मान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अलका लांबा को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।







