/भाजपा की कलश वंदन यात्रा पहुंचेगी हर गांव सोलन से हर मंडल के लिए रवाना

भाजपा की कलश वंदन यात्रा पहुंचेगी हर गांव सोलन से हर मंडल के लिए रवाना

सोलन 08 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

समरसता, एकता अखंडता का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर इन दिनो कलश वंदन यात्रा निकाली जा रहीं है।

यह यात्रा गत दिवस सोलन पहुंची व सोलन से जिला के सभी मंडलों में भेजी गई मंडलों से इस वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश यात्रा हर घर तक पहुंचेगी व शिव मंदिर तक समरसता ,एकता , अखंडता का पाठ पढ़ाते हुए पहुंचेगी ।

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता डाॅ. राजीव सैजल ने बताया कि मध्यकाल के प्रसिद्ध संतों मंे से एक संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्म स्थल से आये मिट्टी के कलश को भाजपा द्वारा सभी मंडलो को भेजा गया है जहां से उसकी पावन मिट्टी हर घर तक पहुंचाई जाएगी । व समरसता व एकता का पाठ लोगो को पढाया जायेगा ।