नालागढ़ 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक क्षेत्र की सेलुस फार्मा पर नदी में कथित रूप से दूषित पानी छोड़ने और फार्मास्युटिकल कचरा खुले में फेंकने के आरोप लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।
आरोपों पर कंपनी प्रबंधन से जवाब लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन से मामले की जांच, पानी के नमूने लेने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।






