/रामशहर मंडल भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

रामशहर मंडल भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

नालागढ़ (रामशहर), 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

भारतीय जनता पार्टी रामशहर मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मितियां स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राजपाल, जिला सह प्रभारी संजीवनी भारद्वाज, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, मंडल प्रभारी गुरमेल चौधरी तथा मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की सफलता और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।