शिमला 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
शिमला जिले के रोहड़ू स्थित दुर्गा माता मंदिर, अढ़ाल में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना रोहड़ू में 7 अगस्त 2026 को अभियोग संख्या 81/2026 के तहत धारा 331 एवं 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्तर तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय ठाकुर, पुत्र दीवान सिंह ठाकुर, निवासी रोहड़ू, जिला शिमला को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच अभी जारी है।







