शिमला, 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल करते हुए शोघी के पास हरियाणा रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम ने 8 अगस्त 2026 को बस की जांच के दौरान प्रदीप कुमार (18), निवासी रामपुर, जिला शिमला के पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखा गया लगभग 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 164/26, दिनांक 08.08.2026, धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया








