लाइसेंसी पिस्टल व लैपटॉप लूटे।
बद्दी, 10 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन के भुड़ बैरियर के समीप एक ठेकेदार पर जानलेवा हमले के मामले में बद्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मक्खन सिंह देर रात घर लौट रहा था, तभी इकबाल, प्रीत और उनके साथियों ने कार व पिकअप से रास्ता रोककर डंडों और घातक हथियारों से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावर मक्खन सिंह की लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
थाना बद्दी में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 126(2), 109, 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।










