नालागढ़ 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्री मणिमहेश बाबा के पावन चरणों में समर्पित 17वें विशाल भंडारे का आयोजन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।
यह भंडारा श्री मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार भंडारा श्री मणिमहेश, शिवघराट, जम्मू-भरमौर मार्ग पर लगाया जाएगा, जहां यात्रियों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए वीर सिंह चौधरी ने बताया कि आयोजन का संचालन श्री शिव मंदिर, नालागढ़ (जिला सोलन) द्वारा किया जा रहा है।इस बारे में जानकारी देते हुए चौधरी बीर सिंह ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए जसवंत सिंह (मखन),अनील कुमार ,रणधीर सिंह,सिकंदर सिंह कुलविन्द्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह चौधरी ,विजेंदर चौधरी के अलावा नालागढ़ की प्रबुध जनता इस नेक कार्य को सफल करने में सहायता करते है ।
आयोजकों ने बताया कि नालागढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग और सहभागिता का आग्रह किया है, ताकि मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले भक्तों की सेवा का यह धार्मिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।










