/न्यू शिमला से लापता नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद।

न्यू शिमला से लापता नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद।

शिमला, 29 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

शिमला के न्यू शिमला थाना पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को उसके माता-पिता के संरक्षण में सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को पुलिस थाना न्यू शिमला में नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 40/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उपलब्ध वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिमला और सोलन सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।

पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद 27 अगस्त की रात नाबालिग को न्यू शिमला क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके माता-पिता के संरक्षण में सौंप दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग बिना बताए घर से चली गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।