/नशे को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता स्पष्ट आने वाले समय में नशा बीते समय की बात होगी- जयराम ठाकुर
डाया हिमनयन न्यूज ब्यूरो

नशे को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिबद्धता स्पष्ट आने वाले समय में नशा बीते समय की बात होगी- जयराम ठाकुर

जब नक्सलवाद समाप्त हो सकता है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रयासों से नशा भी समाप्त हो जाएगा

शिमला 30 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ष्मन की बातष् कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ष्मन की बातष् को पूरे देश के लिए प्रेरणा का एक बहुत बड़ा माध्यम बनाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग.अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को पहचान और एक्सपोजर मिलता है। जिन लोगों के प्रयासों को शायद वह पहचान नहीं मिल पातीए उनके कार्यों को प्रधानमंत्री स्वयं पूरे देश के सामने रखते हैंए यह उनके लिए गर्व का विषय है और देश के लिए भी प्रेरणा की बात है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि दुनिया में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे भारत के लिए नशा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। नशा देश की युवा पीढी को अपना शिकार बन रहा है। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में भी नशा कोनेदृकोने तक पहुंच गया है। जिससे निपटना हमारी पहली प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिबद्धता पूरी तरह स्पष्ट है। नशे के इस प्रचलन को रोकना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहींए बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे जन आंदोलन बनाकर ही नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से देश से नक्सलवाद जैसी बड़ी चुनौती को समाप्त किया जा सकता है तो नशा भी समाप्त हो जाएगा। आने वाले समय में नशा बीते समय की बात होगी। सिर्फ इस लड़ाई में हर देश वासीए हर हिमाचली को सहभागी बनना पड़ेगा। हमें इस लड़ाई में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज के ष्मन की बातष् कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की। देश के अलग.अलग हिस्सों में लोग किस प्रकार अपनी पहल और प्रयासों के माध्यम से इतिहासए संस्कृति और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैंए प्रधानमंत्री ने उन्हें पूरे देश के सामने रखा। ऐसे प्रयासों से समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ.साथ ष्लोकल फॉर वोकलष् के मंत्र को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया। स्थानीय उत्पादों और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देशवासियों को स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों के प्रयासों को मजबूत करना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ष्मन की बातष् केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने और उनसे प्रेरणा लेने का माध्यम बन चुका है। हर कार्यक्रम में ऐसे विषय सामने आते हैंए जिनसे बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अलग.अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का जो कार्य किया हैए वह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने ष्मन की बातष् कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।