शिमला, 31 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के शुद्धिकरण के खिलाफ आवाज उठाने के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आज सोमवार को शिमला में राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आज 31 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस सूचना के अनुसार प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व विधायक भाग लेंगे।
इसके अलावा शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं ग्रामीण के पदाधिकारी, शिमला नगर निगम के कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व पार्षद तथा कांग्रेस के अग्रणी संगठनों और विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी धरने में शामिल होंगे।
कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध करते हुए भाजपा के खिलाफ अपना रोष जताने का आह्वान किया है।










