/एचपीयू की विशेष पत्रिका ‘समर हिल पैनोरमा’ में वरिष्ठ साहित्यकार की रचना ‘यादों के झरोखे से’ प्रकाशित

एचपीयू की विशेष पत्रिका ‘समर हिल पैनोरमा’ में वरिष्ठ साहित्यकार की रचना ‘यादों के झरोखे से’ प्रकाशित

शिमला 2 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विशेष पत्रिका ‘Summer Hill Panorama – Vol. 2, 2024’ में देश के प्रतिष्ठित प्राध्यापकों, विद्वानों, राजनेताओं और अन्य प्रख्यात व्यक्तित्वों के लेखों के साथ वरिष्ठ साहित्य लेखक प्रोफेसर रनजोध सिंह की रचना ‘यादों के झरोखे से’ को स्थान मिला है। इसे लेखिक ने अपने लिए अत्यंत प्रसन्नता और गौरव का विषय बताया है।

उन्होंने बताया कि पत्रिका में हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लेख ‘यह राजनीतिक पृष्ठभूमि इसी विश्वविद्यालय से निकली है’ प्रकाशित हुआ है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का लेख ‘एक यादों का भवन बनना चाहिए’ भी पत्रिका में शामिल है।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का प्रेरणादायक लेख ‘मंजिल मिलेगी, यह बात पक्की है’ भी पत्रिका की शोभा बढ़ा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक राकेश सिंघा का लेख ‘I Owe a Lot to This University’ तथा सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर का सकारात्मक एवं प्रेरणादायक लेख ‘बस सपने देखना जरूरी है’ भी इसमें प्रकाशित किया गया है।

पत्रिका में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा अन्य प्रतिष्ठित शिक्षाविदों के लेख भी शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की रचनाओं के साथ ‘यादों के झरोखे से’ को स्थान मिलना लेखk के लिए विशेष सम्मान का विषय है।

प्रोफेसर रनजोध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जुड़ी यादों और अनुभवों को शब्दों में पिरोई गई उनकी रचना को इस विशेष पत्रिका में स्थान मिलना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने ‘Summer Hill Panorama’ के संपादक मंडल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिष्ठित विद्वानों, राजनेताओं और अन्य महान शख्सियतों के साथ उनकी रचना को स्थान मिलना उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है।