सोलन (कुनिहार )5 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले के ब्लॉक समिति कुनिहार की नवनियुक्त अध्यक्षा मनप्रीत ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य श्रीमती आशा परिहार, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, ब्लॉक समिति सदस्य बालकिशन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मनप्रीत ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक समिति क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।








