/भट्टाकुफर चोरी मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भट्टाकुफर चोरी मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शिमला 10 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

पुलिस थाना ढली क्षेत्र के भट्टाकुफर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 77/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान टीम ने विभिन्न पहलुओं से छानबीन करते हुए घटना में संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच के क्रम में शुभम चंदेल (30), पुत्र नोखी राम, निवासी सुन्नी, जिला शिमला को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी की चोरी की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस द्वारा मामले में चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित पहलुओं की गहन जांच जारी है।