/मैत्री फाउंडेशन ने IGMC को प्रदान कीं तीन कीमो चेयर

मैत्री फाउंडेशन ने IGMC को प्रदान कीं तीन कीमो चेयर


कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 69 हजार रुपये की सेवा परियोजना

शिमला, 15 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने मरीजों की सुविधा के लिए IGMC के कैंसर वार्ड को तीन कीमो चेयर प्रदान की हैं। इस सेवा परियोजना पर फाउंडेशन की ओर से कुल 69 हजार रुपये खर्च किए गए।

इसके साथ ही फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित बच्चे आयुष के पोषण के लिए अगस्त और सितंबर माह की 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। फाउंडेशन के सदस्यों ने IGMC परिसर में पहले लगाए गए पौधों की देखभाल एवं सिंचाई करने के साथ-साथ सीजनल फूलदार पौधे भी लगाए।

फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने के लिए USA निवासी अनिल जुनेजा एवं उनकी माताजी श्रीमती सत्य कपूर का आभार व्यक्त किया।
मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने समाजसेवियों और आम नागरिकों से सेवा कार्यों में सहयोग देने की अपील की है, ताकि स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जा सकें।

यह जानकारी मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी ने दी।