/रेड लाइट चौक के पास जुआ खिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 500 रुपये नकद बरामद।

रेड लाइट चौक के पास जुआ खिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 500 रुपये नकद बरामद।

बद्दी, 7 अक्टूबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड लाइट चौक के पास एक व्यक्ति को जुआ खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नकद और जुए में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर को पुलिस थाना बद्दी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रेड लाइट चौक के पास एक व्यक्ति लोगों को 100 रुपये के बदले 200 रुपये देने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान इशतयाक अहमद निवासी मोहल्ला नूरी नगर, वैहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 रुपये की नकदी और जुए में प्रयुक्त सामग्री बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।