/EVM और बैलेट दोनों में हार के बाद सुक्खू इस्तीफा देंगे? कांग्रेस जवाब दे : श्रीकांत शर्मा।

EVM और बैलेट दोनों में हार के बाद सुक्खू इस्तीफा देंगे? कांग्रेस जवाब दे : श्रीकांत शर्मा।

शिमला 7अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के SIR और चुनाव आयोग के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया दोहरे मापदंड वाला है।

चुनाव जीतने पर जनादेश स्वीकार किया जाता है, जबकि हार के बाद चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

शर्मा ने कहा कि हिमाचल के 2026 नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद मंडी, धर्मशाला और सोलन में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि पालमपुर नगर निगम कांग्रेस के खाते में गया। EVM से हुए 63 वार्डों में भाजपा ने 37 और कांग्रेस ने 23 वार्ड जीते।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में बैलेट पेपर से हुए जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों से अधिक सीटें मिलीं। ऐसे में कांग्रेस बताए कि हार का कारण EVM है, बैलेट पेपर, चुनाव आयोग या उसकी अपनी नीतियां और नेतृत्व।

शर्मा ने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि चुनावी हार के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा सकती है, तो हिमाचल में लगातार चुनावी झटकों के बाद क्या मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस्तीफा मांगा जाएगा?

उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूचियों का सत्यापन और उन्हें अद्यतन करना है। कांग्रेस को यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाए जाने की ठोस शिकायत है तो वह प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष रखे, लेकिन पूरे SIR को राजनीतिक मुद्दा बनाकर संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणाम अनुकूल हों तो उन्हें जनादेश और प्रतिकूल हों तो चुनाव आयोग की गलती बताना दोहरा मापदंड है। कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।