20 नवंबर को आयोजित PST और PET में 1054 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 709 ने लिया भाग
सोलन 20 नवम्बर
हिम नयन न्यूज ब्यूरो वर्मा।
जिला सोलन पुलिस विभाग की ओर से पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 20 नवंबर 2026 को आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का परिणाम जारी किया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के लिए कुल 1054 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 709 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 345 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जारी विवरण के मुताबिक, परीक्षण में 156 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया,एक घायल हो गया जबकि 552 अभ्यर्थी अयोग्य (Disqualified) पाए गए।
भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक योग्यता का आकलन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।







