/अविनाश राय खन्ना से कर्ण नंदा ने की शिष्टाचार भेंट।

अविनाश राय खन्ना से कर्ण नंदा ने की शिष्टाचार भेंट।

खन्ना का अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : कर्ण नंदा

शिमला, 20 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने होशियारपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रभारी अविनाश राय खन्ना से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने खन्ना को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कर्ण नंदा ने कहा कि अविनाश राय खन्ना एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित राजनेता हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप में भी उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है।
उन्होंने कहा कि खन्ना से प्रत्येक मुलाकात में कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।

उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ, सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।