/संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने के आरोप में युवक पर पुलिस कार्रवाई।

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने के आरोप में युवक पर पुलिस कार्रवाई।

आरोपी को जमानत मुचलके पर किया पाबंद।

शिमला 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

पुलिस थाना संजौली में एक युवती का पीछा कर उसे परेशान करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

मामला 19 नवंबर 2026 का है, जब पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि धर्मवंश ठाकुर नामक युवक उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता युवती, उसकी बहन तथा आरोपी युवक को पुलिस थाना संजौली लाया गया।

युवती के बयान एवं मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर आरोपी का कृत्य हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट की धारा 114(10) के अंतर्गत पाया गया।

पुलिस ने आरोपी को जमानत मुचलके पर पाबंद करते हुए पर्यवेक्षक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं का पीछा करने, उन्हें परेशान करने या उनकी सुरक्षा एवं स्वतंत्रता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।