एसडीएम रोहड़ू ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में छात्राओं से किया संवाद
रोहड़ू, 20 नवंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
उपमंडलीय अधिकारी रोहड़ू ने एसडीएम रोहड़ू के साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रोहड़ू का दौरा कर छात्राओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान छात्राओं को समय प्रबंधन, अनुशासन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और भावनाओं के उचित प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, नशे की रोकथाम तथा कानून के प्रति सम्मान रखने के महत्व पर भी जागरूक किया गया।

संवाद के दौरान शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कारों और चरित्र निर्माण की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को जीवन में सकारात्मक निर्णय लेने, जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा अनुशासित और नशामुक्त जीवनशैली की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जीवन की चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।







