पुलिस थाना मानपुरा प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर
बद्दी 21 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
आधुनिक पुलिसिंग और डिजिटल कार्यप्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुलिस जिला बद्दी ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) की तीसरी तिमाही की रैंकिंग में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बद्दी पुलिस ने 41.64 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

इस सफलता में पुलिस जिला बद्दी के अंतर्गत आने वाले सभी छह पुलिस थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राज्य स्तर पर निर्धारित विभिन्न मापदंडों के तहत समयबद्ध ऑनलाइन डेटा फीडिंग, केस ट्रैकिंग और आपराधिक रिकॉर्ड के प्रभावी प्रबंधन में सभी थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं, थाना स्तर की रैंकिंग में भी बद्दी पुलिस ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। पुलिस थाना मानपुरा ने पूरे प्रदेश के सभी पुलिस थानों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले की उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि बद्दी पुलिस भविष्य में भी आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाएगी तथा आम जनता को त्वरित, पारदर्शी और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।







