नालागढ़ 18 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के पंजपीरी मंदिर के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 3.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई के दौरान रफी खान उर्फ कामली, निवासी वार्ड नंबर-2, नालागढ़ के कब्जे से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
साथ ही आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।









