/पीजीआईएमईआर की रक्त विज्ञान टीम ने हेमाटोकॉन-2026 में जीते कई राष्ट्रीय पुरस्कार

पीजीआईएमईआर की रक्त विज्ञान टीम ने हेमाटोकॉन-2026 में जीते कई राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़, 17 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के रक्त विज्ञान (हेमेटोलॉजी) विभाग की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए हेमाटोकॉन-2026 में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। अहमदाबाद में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसएचबीटी) की 67वीं वार्षिक संगोष्ठी में पीजीआई की टीम ने राष्ट्रीय रक्त विज्ञान क्विज में प्रथम स्थान हासिल किया।

क्विज प्रतियोगिता में डॉ. आयुषी (पैथोलॉजी), डॉ. प्रवीण (आंतरिक चिकित्सा) और डॉ. कल्पना (बाल रोग) की टीम विजेता रही। इस उपलब्धि ने रक्त विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के बीच बेहतर तालमेल और सामूहिक शोध प्रयासों को प्रदर्शित किया।