/बीबीएन में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व।

बीबीएन में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व।

प्रवासियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

बीबीएन 15 नवंबर

औद्योगिक नगरी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में रविवार को पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर खेड़ा और बद्दी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवासी समुदाय के लोगों ने छठ पूजा का आयोजन किया।


छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।


छठ पर्व के आयोजन से औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वांचल और बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था की झलक देखने को मिली।