शिमला 29 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

शिमला के सेक्रेड हार्ट स्कूल के रास्ते में बिच्छू बुट्टी झाडी के कारण नन्हे बच्चो का स्कूल पहुंचना दुभर हो गया है । यह बात सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की महिला अध्यक्षा अमिता सूद ने कही है । उन्होने बताया कि शिमला के ढल्ली सेक्रेड हार्ट स्कूल से चुरट नाला तक के रास्ते में नगर निगम द्वारा झााडियो के न काटने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है ।

सामान्य वर्ग संयुक्त मंच शिमला के महिलाध्यक्षा अमिता सूद द्वारा जारी एक प्रैस ब्यान द्वारा कही गई है । यहां जारी अपने
ब्यान में अमिता सूद ने बताया कि स्कूल के रास्ते के दोनो ओर बिच्छु बुट्टी के बढने से यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है ।

उन्होने बताया कि कई स्थानो पर सडक के दोनो ओर के छोर इन झााडियो से आपस में मिल गए है । उन्होने ढल्ली सेक्रेड हार्ट स्कूल से चुरट नाला तक के रास्ते में झाडियो को कटवाने की मांग करते हुए नगर निगम शिमला छोट्टे बच्चो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए इस समस्या से नन्हे बच्चो को निजात दिलवाने को कहा है । उन्होने बताया कि यहां ढल्ली कालोनी के अन्दर भी झााडियो से लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है ।











