वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा मौका पर जाकर किया गया निरीक्षण
बद्दी 2 नवंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /रजनीश ठाकुर

सोशल मीडिया पर ‘बद्दी में पाकिस्तान क्लोनी’ होने के नाम पर फैलाई जा रही अफवाह के संदर्भ में आज दिनांक 02-11-2023 को आईपीएस मोहित चावला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा रमेश शर्मा एचपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी के साथ प्रभारी पुलिस थाना बद्दी राकेश रॉय की मौजूदगी में मौका (भूपनगर) पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा शरारती तत्तव द्वारा दर्शाए गए पत्ते की जांच की गई । इस दौरान बद्दी में पाकिस्तान नामक कोई भी क्लोनी नहीं पाई गई है । एक प्रवासी मजदूर द्वारा यह शरारत की गई है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है ।










