शिमला (रामपुर )18 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश में दीपावली के त्यौहार पर सेब उत्पादक क्षेत्र के कई लोगो में जुआ खेलने के शौक ने कंगाल बना दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक यहां नेपाल से आए नेपाली तो सेब का सीजन लगाने के बाद दीपावली के दिनो में जुआ खेलने का वर्षो से शौक रखते है और हर साल अपनी कमाई का काफी हिस्सा जुए में हारते है लेकिन वर्तमान में स्थानीय युवक भी यहां जुआ खेलने का शौक पालने लगे है ।
शिमला जिले के साथ लगते कुल्लू जिले के निरमण्ड तहसील के पोशना में गत दिवस पुलिस ने एक कमरे में बैठ कर 35 जुआरियो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथाो पकडने का दावा किया है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान इन जुआरियो से पुलिस ने 18 लाख रूपए से ज्यादा नकदी भी बरामद की है ।डी एस पी रामपुर शिवानी महला की अगुवाई में दो थानो की संयुक्त रेड के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है ।
डी एस पी शिवानी महला ने पत्रकारो को बताया कि इस रेड में 35 के करीब जुआरी एक साथ बैठ कर जुआ खेल रहे थे ,जिसकी सूचना मिलते ही दो थानो की टीम के साथ पोशना में छापा मारा । इन जुआरियो के पास से 18 लाख 38 हजार 610 रूपए की नगदी राशि भी जब्त की गई । उन्होने बताया कि कई दिनो से ब्रो और आसपास के क्षेत्र में जुआ खेलने वालो की सूचनाए मिल रही थी और रामपुर थाने में पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुके है लेकिन साथ लगते कुल्लू जिले के पोशना में इन जुआरियो की इतनी बडी तादाद होगी इस बात का अन्दाजा नही था ।
उनहोने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर इन जुआरियो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथो धर दबोचा है और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।











