शिमला 20 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल में बच्चो को शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूलो में भर्ती की जाने की आयु पांच साल से छ: साल किए जाने का निर्णय लिया गया है ।
यह बात हिमाचल विधान सभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने कही । शिक्षा मन्त्री कांगडा के विधायक पवन काजल के सवाल का उत्तर दे रहे थे । उन्होने बताया कि नवम्बर 2023 को इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए है और अब हिमाचल के स्कूलो में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहली कक्षा में 6 साल पूरे होने के बाद ही दाखिला मिल पाएगा ।
उन्होने बताया कि अभी छः साल से आगे इस सीमा को बढाने का सिंतम्बर अक्तूबर तक कोई विचार नही है ।










