खेलो में हिस्सा लेने से युवाओ का शारीरिक व मानसिक विकास होता है – आशा परिहार
सोलन (अर्की ) 22 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल में शालाघाट में नगीन चन्द पाल मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला परिषद सदस्य स्व नगीन चन्द्र पाल की सुपुत्री आशा परिहार द्वारा किया गया ।

इस दौरान आशा परिहार ने यहां आई टीमो के खिलाडियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो से युवाओे का मानसिक व शारीरिक विकास होता है तथा खेलो में हिस्सालेने से युवाओ में अनुशासन की भावना पैदा होती हे ।

उन्होने इस मौके पर यहां आई खिलाडी टीमो का आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी दिया उन्होने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को एक लाख रूपए इनाम दिया जाएगा जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रूपए नकद दिए जाएगें ।

उनहोने यहां आने वाले खिलाडियो और नगीन चन्द्र पाल मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजको का भी आभार जताया ।










