/राजकीय महाविद्यालय नालागढ में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजन ।

राजकीय महाविद्यालय नालागढ में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजन ।

नालागढ़ 23 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सपना संजय पंडित ने शिरकत की। गणित विभाग द्वारा श्रीनिवास रामानुजन का 136 वां जन्मोत्सव मनाया गया। महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होने के कारण यह दिवस 23 दिसंबर 2023 को मनाया गया । इस कार्यक्रम में गणित विभाग के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं कुछ विद्यार्थियों ने पोस्टर भी बनाएं।

प्राचार्या द्वारा अपने व्यक्तत्व का द्वार एवं कुंजी है। हमें महान गणितज्ञों के द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदानमें कहा गया की गणित के बिना आप कुछ नहीं कर सकते, गणित विज्ञान को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर बीएससी प्रथम वर्ष की सिमरन, प्रीति कुमारी, शिवानी, भूमिका , साक्षी , कृतिका, शुभम ,वहीं बीएससी द्वितीय वर्ष के कनव, भावना ,कविता, महबूब हसन और बीएससी तृतीय वर्ष की मनप्रीत कौर, एवं दलजीत कौर ने भाषण दिया।

इस अवसर पर गणित विभाग के डॉ जसवंत सिंह एवं डॉ नरेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि गणित के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रशांत रोहता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपने भाषण में गणित की महतत्ता पर प्रकाश डाला।