/बद्दी में एक ओर प्रवासी के कब्जे से 6 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज

बद्दी में एक ओर प्रवासी के कब्जे से 6 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज


नालागढ 25 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में बाहरी राज्यो से आ कर यहां अवैध कारोबार करने वालो के हौंसले पस्त नही हो रहे है और यहां पुलिस आए दिन किसी न किसी प्रवासी द्वारा अवैध कारोबार करने में संलिप्त पाए जाने का समाचार मिलता ही रहता है ।
गत दिवस भी यहां औधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी थाना क्षेत्र में बिहार के मधेपुर निवासी मनोहर के कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है ।


यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा मनोहर निवासी मधेपुर, बिहार के कब्जे से तालाशी के दौराने कुल 04.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बद्दी में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है ।