नालागढ 25 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन में एक मोटर वाहन चालक की लापरवाही से किसी और का घर उजड़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी बद्दी के चक्का रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठी एक महिला की मृत्यु होने का समाचार मिला है।
इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी,प्रियंक गुप्ता ने बताया कि गत दिवस चक्का रोड पर हुए सड़क हादसे में बद्दी के बिमल कुमार की पत्नी प्रभा की मौत हो गई जबकि बच्ची राधा और मोटरसाइकिल चला रहे पवन कुमार घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध थाना बद्दी में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 30 ए तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि मृतक प्रभा का पोस्टमार्टम कराकर सब परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










