उप रोज़गार कार्यालय बद्दी स्थानांतरित
नालागढ ( बददी ) 28 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में विकास के लिए हरिपुर संढौली का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा । राजनीति का कंेन्द्र रहे हरिपुर संढौली के लोगो में विकास के प्रति एक अलग जज्वा देखने को मिलता है । बद्दी में रेलवे स्टेशन के लिए हरिपुर संढौली के सामने सरसा नदी के किनारे जमीन का अधिग्रहण इन नेताओ के सहयोग से सम्भव हो सका है ।

यहां महिला पुलिस थाना इस क्षेत्र के साथ खुलना भी यहां के विकास के लिए एक कदम माना जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में अब हरिपुर संढौली के नजदीक नवनिर्मित मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी के भवन हरिपुर संडोली नज़दीक गुरूद्वारा(गांव हरिपुर संडोली) में स्थानांतरित हो गया है। जो इस क्षेत्र के विकास के लिए इन नेताओ व लोगो की दूरगामी सोच का परिणाम है ।

इस बात की पुष्ठि करते हुए ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने बताया किउप रोज़गार कार्यालय बद्दी जो स्वराज माजरा वार्ड नम्बर 05 तहसील बद्दी में अवस्थित था। अब उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नवनिर्मित मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी के भवन हरिपुर संडोली नज़दीक गुरूद्वारा ( गांव हरिपुर संडोली ) में स्थानांतरित हो गया है।

औधोगिक नगरी बीबीएन में नदी के किनारे खाली पडी सरकारी जमीनो का सदुपयोग करने में यहां के कई नेता हिम्मत नही दिखा पाते है और न ही यहां के विकास के लिए कोई ठोस योजना बना पाते है लेकिन हरिपुर संढौली में रहे राजनेतिक केन्द्र ने यहां के विकास के लिए अपनी जागरूकता का हमेशा ही परिचय दिया है । लोग इस बात की सरााहना कर रहे है ।










