सोलन (अर्की ) 30 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिले के दूरदराज बाडीधार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में गत दिवस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्हास के साथ मनाया गया ,जिसमें ग्राम पंचायत कुंहर गांव खड्डजटा के निवासी एच आर टी सी से सेवानिवृत उप नियंत्रक वित्त राज्य लेखा सेवाएं चेतराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा चड्डा ने अपने विद्यालय परिवार एसभी बच्चों,एवम स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों सहित मुख्य अतिथि एवम उनके साथ आए सभी गणमान्य लोगों का फूल मालाओं सिे स्वागत किया । उसके बाद वंदे मातरम और दीप प्रज्वलन,सरस्वती वन्दना से समारोह को शुरू किया गया। मुख्याध्यापिका तथा स्टाफ ने समारोह में आए सभी अतिथियों का टोपी, शॉल,स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।

मुख्याध्यापिका ने विद्यालय प्रतिवेदन के माध्यम से मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय में पूरे वर्ष भर में जो उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी ।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें पंजाबी,हरयाणवी, राजस्थानी,देश भक्ति,गुजराती,एवम हिमाचली नाटी , लोक नृत्य प्रस्तुत किए, लोक गीत गाए, तथा मोबाइल के अधिक प्रयोग से बढ़ते जा रहे दुष्प्रभाव को माईम नाटक के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की तथा अपने विद्यार्थी जीवन के बारे में बच्चों को बताया उन्होने बच्चों को अपने माता पिता व बड़े बुजुर्गो की सेवा और गुरुजनों का मान सम्मान करने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि सभी बच्चें हीरे की तरह होते है पर उनको तराशने का कार्य उनके गुरुजन करतें है उनको जीवन जीने की सही दिशा देते है अत:सर्वदा अपने गुरुजनों का मान सम्मान करें।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा पठन पाठन क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रो को प्रथम,द्वितीय,और तृतीय पुरस्कार देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। और खेलों में होनहार छात्रो को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों और लोग ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की।

इस अवसर पर लड़ोग विद्यालय के अखंड ज्योति मेरे विद्यालय के मोती में से एक रहें चेतराम चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमति चंपा चौधरी एभाई श्याम लाल चौधरी पूर्व अध्यापक लड़ोग विद्यालय उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रंजना चौधरी ,ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान श्री मति निशा ठाकुर, उप प्रधान विनोद ठाकुर , कुंहर वार्ड मेंबर श्याम लाल चौधरी , बी डी सी मेंबर श्री मति रीता ठाकुर तथा विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक पवन कुमार , भूपेन्द्र कुमार शास्त्री ,अध्यापिका श्रीमति अति बाला तथा प्राथमिक विद्यालय से अरूण शर्मा ,पूर्ण चंद चौधरी तथा सभी गैर अध्यापक वर्ग,स्थानीय लोग इत्यादि सभी उपस्थित रहे।
विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका श्रीमति सरोज कुमारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोगों और अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया। इस समारोह के लिए मंच संचालक विद्यालय के गणित अध्यापक , यशपाल रहें।

राष्ट्र गान गा कर कार्यक्रम को विराम दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों और अतिथियों एवम अभिभावकों को भोजन भी करवाया गया।










