/पुलिस थाना बद्दी में चोरी का मामला दर्ज, 05 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस थाना बद्दी में चोरी का मामला दर्ज, 05 आरोपी गिरफ्तार।

नालागढ ( बद्दी ) 30 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में एक उधोग में चोरी के आरोप में पांच लोगो को पुलिस ने गिरफतार किया है ।

मिली जानकारी के मुाताबिक पुलिस थाना बद्दी में एक निजी कम्पनी के प्रबंधक द्वारा कम्पनी से 51 सिल्ली Lead (1350 KG, कुल मुल्य 2,50,000 रुपये) की चोरी होने बारे सूचना दी गई । जिस पर पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा तुरंत मौका पर पहुँच कर जाँच की गई तथा सी0सी0टी0वी फूटेज को खंगाला गया ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया किजांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा निजी कम्पनी में तैनात SIS नीजी सुरक्षा एजेंसी के पर्यवेक्षक रजत कुमार, भूप सिंह व सुरक्षा गार्डों तथा सी0सी0टी0वी0 कैमरों की सहायता से पाँच आरोपियों के खिलाफ भा0द0स0 की धारा 457,480,34 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान – (1) शिवम पुत्र श्री अवदेश यादव निवासी सितापुर उ0प्र0 (2) मेराज अली पुत्र श्री नन्हे मिया निवासी सीतापुर उ0प्र0 (3) अजय कुमार पुत्र श्री भोला निवासी सीतापुर उ0प्र0 (4) अरविन्द कुमार पुत्र श्री देशराज निवासी मैनपुरी उ0प्र0 (5) परमोद चौधरी पुत्र श्री लौरीक चौधरी निवासी चम्पारण बिहार के रूप में हुई है ।