/पांगी में किसानों को वितरित किए जाएंगे निशुल्क हींग के पौधे- कृषि विकास अधिकारी पांगी

पांगी में किसानों को वितरित किए जाएंगे निशुल्क हींग के पौधे- कृषि विकास अधिकारी पांगी


इच्छुक किसान कार्यालय में जल्द करवाए नाम पंजीकृत

पांगी 14 जनवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

चम्बा जिले के पांगी क्षेत्र में हींग की खेती का बढावा दिया जाएगा यह जानकारी देते हुए कृषि विकास अधिकारी पांगी नरेश कुमार नायक ने बताया की कृषि विभाग द्वारा घाटी में हींग की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

उनहोने बताया कि इसी कड़ी में किसानों को विभाग द्वारा नि:शुल्क हींग के पौधे फरवरी माह में वितरित किए जाएंगे। उन्होंने घाटी के इच्छुक किसानों से आह्वान किया है कि जिनके पास दो बीघा भूमि उपलब्ध है, वे कृषि विभाग के किलाड़ कार्यालय में अपना नाम जल्द पंजीकृत करवा लें।