शिमला29 सितम्बर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
शिमला पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पोस्ट कसुम्पटी में FIR संख्या 88/2026 दिनांक 24 सितंबर 2026 को धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, मामले के आरोपी खेम चंद ने सोमवार, 29 सितंबर 2026 को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष मामला कंपाउंड करवाया।
इसके बाद सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त (AETC), शिमला ने आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया, जिसका भुगतान मौके पर कर दिया गया।
शिमला पुलिस ने कहा कि आबकारी अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।










