/मानपुरा थाना के तहत खरूणी में भी एक दुकान में 90 ग्राम गांजा बरामद ।

मानपुरा थाना के तहत खरूणी में भी एक दुकान में 90 ग्राम गांजा बरामद ।

नालागढ/ बद्दी 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में नशा विरोधी अभियान के तहत गत दिवस मानपुरा थाना के तहत भी एक गुप्त सुचना के आधार पर खरूणी में एक करियाणा की दुकान से नशे की खेप पकडने में कामयाबी हासिल हुई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने खरूणी में एक करियाणा की दुकान की तलाशी लेने पर वहां 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी तेजवीर पुत्र राजपाल निवासी सुरजावाली पहासू तह शिकारपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के कब्जे से यह नशे की खेप बरामद की गई है ।

उन्होने बताया कि एन डी पी एस अधिनियम के अधीन मामला दर्ज किया गया है पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में ला रही है ।