/सूरजपुर के देवेंद्र (बंटी) बने शिवसेना सोलन जिला अध्यक्ष

सूरजपुर के देवेंद्र (बंटी) बने शिवसेना सोलन जिला अध्यक्ष

बरोटीवाला में सदस्य जोड़ो अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक, नए सदस्यों को पार्टी में किया शामिल

बीबीएन, 2 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

शिवसेना हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सदस्य जोड़ो अभियान के तहत बरोटीवाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवसेना हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा ने की।

बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर दून क्षेत्र के सूरजपुर निवासी देवेंद्र (बंटी) को शिवसेना सोलन जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं, प्रिंस, धर्म सिंह और नितिन को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर देवेंद्र (बंटी) ने शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नरेश कुमार संजू, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी मेहनत, निष्ठा और लगन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर शिवसेना हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा, शिवसेना पट्टा ब्लॉक के उपाध्यक्ष नवीन कौंडल, मंधाला ब्लॉक के अध्यक्ष परमजोत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।