/श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले उड़ा चोर

श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले उड़ा चोर

शिमला 1 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह से भगवान के चांदी के तीन मुकुट और माता सीता की करीब एक तोला सोने की नथ चोरी कर ले गया। इसके अलावा मंदिर में रखे दानपात्र से नकदी भी चोरी की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पुलिस थाना पश्चिम में अभियोग संख्या 236/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(D) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

CCTV में संदिग्ध व्यक्ति कैद


जांच के दौरान मंदिर परिसर की CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस ने उसकी तस्वीर आम जनता के साथ साझा की है और लोगों से उसकी पहचान करने में सहयोग मांगा है।

पुलिस के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे संदिग्ध को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस थाना बालूगंज अथवा जिला शिमला पुलिस को सूचित करें। पुलिस चोरी की वारदात में संलिप्त व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास कर रही है।