/मोतिया प्लाजा के पास होटल में चिट्टे की खेप बरामद, तीन लोगों पर केस दर्ज

मोतिया प्लाजा के पास होटल में चिट्टे की खेप बरामद, तीन लोगों पर केस दर्ज

बद्दी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2.06 ग्राम हेरोइन बरामद; नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली

बद्दी 1 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

पुलिस जिला बद्दी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने मोतिया प्लाजा के नजदीक स्थित एक होटल के कमरे में छापेमारी कर 2.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को बद्दी थाना की टीम को सूचना मिली थी कि होटल में ठहरे कुछ व्यक्तियों के पास नशीला पदार्थ मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार होटल के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में मौजूद तीन व्यक्तियों के कब्जे से 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इसके अलावा नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई।