/शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

शोघी में बस से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद, लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

शिमला, 1 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से रोहड़ू जा रही एक बस में सवार दो युवकों से 10.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शोघी में बस की तलाशी


पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को पुलिस थाना पश्चिम शिमला की टीम शोघी पुलिस चौकी के समीप गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान चंडीगढ़ से रोहड़ू जा रही बस को जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 10.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

लुधियाना के रहने वाले हैं दोनों युवक


आरोपियों की पहचान नितीश (18), पुत्र शशि, निवासी बस्ती जोधेवाल, समराला चौक के नजदीक, जिला लुधियाना तथा यश टांडा (19), पुत्र सोहन लाल टांडा, निवासी घुमन एन्क्लेव, मेहरबान, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना पश्चिम शिमला में एफआईआर संख्या 235/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।