नई दिल्ली, 1 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में भाग लेने के लिए INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलीला मैदान की ओर रवाना हुए।

इस महारैली में INDIA ब्लॉक के विभिन्न वरिष्ठ नेता एवं विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू की इस रैली में भागीदारी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है।









