/92 वर्षीय नरिंदर कौर ने किया देहदान, पीजीआई चंडीगढ़ को सौंपा पार्थिव शरीर

92 वर्षीय नरिंदर कौर ने किया देहदान, पीजीआई चंडीगढ़ को सौंपा पार्थिव शरीर

चंडीगढ़, 3 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

देहदान को महादान की संज्ञा दी गई है। इसी भावना को सार्थक करते हुए मोहाली निवासी 92 वर्षीय नरिंदर कौर के निधन के बाद उनके परिवार ने उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए पीजीआई चंडीगढ़ को दान कर दिया।
पीजीआई चंडीगढ़ के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, नरिंदर कौर पत्नी जतिंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 83, फेज-9, एसएएस नगर (मोहाली) का 2 नवंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके पुत्र मनिंदर सिंह ढींडसा और हरसिंदर सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने 3 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर पीजीआई के एनाटॉमी विभाग को सौंपा।
पीजीआई प्रशासन ने इस पुनीत कार्य के लिए शोक संतप्त परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। देहदान से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक अध्ययन करने में मदद मिलती है, जिससे भविष्य में बेहतर चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा मिलता है।
देहदान एवं एम्बामिंग हेल्पलाइन: 0172-2755201 (कार्यालय समय) और 9660030095 (24 घंटे)।