फोरेस्ट एक्ट में मामला दर्ज- एएसपी अशोक वर्मा
नालागढ़ /बद्दी 15 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ रजनीश ठाकुर
पुलिस थाना बरोटीवाला में फॉरेस्ट गार्ड दिनेश कुमार वन रक्षक सुरजपुर बीट वन खण्ड सुरजपुर वन परिक्षेत्र कुठाड की शिकायत व बरोटीवाला के आधार पर थाना बरोटीवाला में 29/24 15.03.2024 अधीन धारा 379,34 IPC व 41,42 वन अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है ।
जिसमें फॉरेस्ट गार्ड दिनेश ने बताया की मध्यरात्रि को वन विभाग की टीम द्वारा हरिपुर के पास नाका लगाया था जिस दौरान सुबह समय करीब 3 बजे एक पिक अप गाडी न0 HR68-4906 जो बटेड कोटला से हरिपुर की तरफ आई तथा उपरोक्त गाडी को चैक करने पर गाडी मे खैर के कुल 50 मोच्छे भरे पाये गये ।
जिस पर अभियोग पंजीकृत थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है ।यह जानकारी एएसपी अशोक वर्मा बद्दी ने देते हुए बताया कि इस बारे मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










