/राम कुमार चौधरी ने किया चुनड़ी पुल का निर्माण कार्य का विधिवत सुभारम्भ,

राम कुमार चौधरी ने किया चुनड़ी पुल का निर्माण कार्य का विधिवत सुभारम्भ,

11 करोड़ रुपए से की लागत से बनेगा पुल,

नालागढ /बद्दी 16 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरीआज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचयात किशनपुरा के गावं चुनड़ी पुल का निर्माण कार्य भी विधिवत शुरू करवाया गया। पुल का निर्माण लगभग 11 करोड़ रुपए से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य 02 वर्षों के भीतर पूर्ण करवाया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जो वादे सरकार ने किये थे उनको पूरा कर दिया गया है चुनड़ी के लोगों कि यह मांग बहुत पुराणी थी मगर सरकार ने इस पुल का कार्य सुरु करवाकर अपना वायदा निभाया है मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में अभूतपूर्व विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सभी मांगों को आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।और आज तक की सभी घोषणाएं पूर्ण कर दी हैं ! उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने उनका ध्येय है जिसे पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।


इस अवसर पर पंचयात उपप्रधान अब्दुल गफूर ,पूर्व प्रधान डॉ दलीप चंद ,नगर परिषद् बद के चेयरमैन तरसेम चौधरी, नगर परिषद् बद्दी के वॉइस चेयरमैन मोहन लाल चौधरी,पूर्व बी डी सी मेंबर पोलू राम चौधरी,कांग्रेस नेता तलविंदर सैनी, कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष देया राम रेंजर ,ढेला पंचयात प्रधान नीलम चौधरी ,उपप्रधान तरसेम चौधरी, उपप्रधान बिल्लू खान ,पंच बनारसी दास ,पंच भूपेश कुमार ,पंच सीमा देवी, कांग्रेस नेता राकेश चौधरी ,ठेकेदार गुरमीत सिंह, जीत राम ,धर्म पाल, कृष्ण,कमल चंद , भी उपस्तिथ थे,