/के एल ठाकुर द्वारा विधायकी ठुकराने पर लोगो ने बावा हरदीप सिंह के घर पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग को बदला जनसभा में ।

के एल ठाकुर द्वारा विधायकी ठुकराने पर लोगो ने बावा हरदीप सिंह के घर पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग को बदला जनसभा में ।


नालागढ 24 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल के नालागढ विधान सभा चुनाव क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार कृष्ण लाल ठाकुर द्वारा विधास सभ सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नालागढ की जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है इस बात का प्रमाण आज नाला्गढ के ढांग में कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान देखने को मिला ।

आज नालागढ की ढांग में कांग्रेस नेता हरदीप सिंह बावा के घर पर पार्टी की मीटिंग एक जन सभा में तबदील हो गई नालागढ के गा्रमिण क्षेत्रो से के एल ठाकुर के समर्थको ने बाबा हरदीप सिंह के घर पर पहंच कर उन्हे अपना समर्थन देने का एलान किया । नालागढ के पहाडी व मैदानी क्षेत्रो के ग्राम पंचायत प्रधानो पूर्व प्रधानो व अन्य लोगो ने भरी सभा में के एल ठाकुर से नाता तोड कर बावा हरदीप सिंह को समर्थन देने का एलान किया ।

याद रहे कि आज हरदीप सिंह बावा ने अपने निवास स्थान पर नालागढ के आजाद विधायक े के एल ठाकुर द्वारा विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपनी बैठक बुलाई थी लेकिन देखते ही देखते पहाड व मैदानी इलाको से लोगो ने यहां आ कर कृष्ण लाला ठाकुर को भला बुरा कहते हुए अपना समर्थन कांग्रेस व भाजपा की बात न करके मात्र बावाहरदीप सिंह को देने की घषणाए की ।

पहाडी क्षेत्र मितीयां के आए के एल ठाकुर के समर्थक जगदीश ठाकुर ने मंच से एलान किया कि उन्होने कभी कांग्रेस को वोट नही दिया लेकिन के एल ठाकुर के कारण वह अब बावा हरदीप सिंह को तन मन धन से समर्थन देने यहां पहुंचे है उन्होने कहा कि वह इस बार अपनी पंचायत से हरदीप सिंह बावा को अपना पूरा समर्थन देंगे । उन्होने बताया कि हरदीप सिंह बावा को उन्होने कभी न मत दिया न सहयोग लेकिन इस के बावजूद भी जब भी हम इनके पास काम के लिए आए तो उन्होने कभी इन्कार नही किया उन्होने गेंदू की धार के कई बच्चो को यहां उधोगो में रोजगार पर लगवाया जो कभी भी इनके एहसान को नही भूलेगे । उन्होने मंच से कहा कि वह पार्टी नही वह हरदीप सिंह बावा को समर्थन देने की घोषणा करते है । नालागढ के नगर परिषद की अध्यक्षा अल्का वर्मा ने कहा कि नगर परिषद का अध्यक्ष का पदएक साल तक के एल ठाकुर के कारण खाली रहा जिस से विकास कार्यो को प्रभावित होना पडा ।


मितीया के पूर्वप्रधान नेम चन्द ने कहा कि हमारे आजाद विधायक की नालायकी के कारण आज 14 महीनो के भीतर ही चुनाव थोप दिया गया । जब के एल ठाकुर का भाजपा ने टिकट काटा था उस समय तो जनता से कहते नही थकते थे कि मेरा क्या कसूर है लेकिन अब बताए कि जिस जनता ने उन्हे पांच साल के लिए विधायक बनया था उन्हे 14 महीने के भीतर ही दुबारा चुनाव में झोंकने के लिए इस जनता का क्या कसूर है । उन्होने कहा कि मितीया के सभी चुनाव बूथो से हरदीप सिंह बावा को बढत मिलेगी वह कांग्रेस से प्रत्याशी हो या न हो लेकिन जनता इनके काम करने के तरीके से वाकिफ हो चुकी है इन्होने विधायक न होते हुए भी लोगो के काम किए । जुखाडी पंचायत के राकेश ने कहा कि उनकी पंचायत में पंचायत सचिव व उप प्रधान की लडाई के चलते उप प्रधान को निष्कासित कर दिया गया था लेकिन हरदीप सिंह बावा ने उन्हे एक महीने के भीतर बहाल करवा दिया । उन्होने कहा कि इस बार पैसे नही चलेगे इस बार लोग जिताएंगे । के एल ठाकुर के समर्थक नानक चन्द धीमान ने बावा हरदीप सिंह से माफी मांगते हुए कहा कि उन्होने पिछले चुनाव में के एल के समर्थन के दौरान बावा के प्रति अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था जिस के लिए आज वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते है लेकिन सरदार हरिनारायण के बाद अब दूसरा सरदार काम करने वाला आगे आया है जिस को पूरा समर्थन दिया जाएगा ।


रामशह के शौकी राम ने सार्वजनिक मंच से एलान किया कि उन्होने कभी कांग्रेस या कांग्रेस के प्रत्याशा को मत नही दिया लेकिन इस बार बावाहरदीप सिंह के कार्य करने तथा के एल ठाकुर द्वारा जनता के साथ धोखा करने के बाद वह बावाहरदीप सिंह को वोट डालेगा और अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगो का मत इस काम करने वाले नेता के लिए डलवाएंगे । पोले दा खाला के प्रधान राम लोक ने भी बावा हरदीप सिंह के पक्ष में वोट करवाने के लिए वचन दिया । उन्होने बावा हरदीप सिंह के पक्ष में वोट में बढौतरी देने की घोषणा की । धरमाणा से दो बार लगातार प्रधान बने राम चन्द ने कहा कि हमारी लोक सभा भी बावा हरदीप सिंह है और विधायक भी हरदीप सिंह बावा ही है । उन्होने कहा कि आज मै इस मंच से के एल ठाकुर से पूछता हू कि हमारा क्या कसूर था जो 14 महीने के भीतर ही इस्तीफा दे के आ गया । नालागढ की जनता को चुनाव के लिए धकेल दिया जनता ने क्या कसूर किया था

मस्तानपुरो के प्रधान छोट्टू राम ने कहा कि यह हमारी गल्ती रही जो हम के एल ठाकुर को चुनने के समय उनकी पहचान नही कर पाए और आज धोखा खाना पडा है ं। हमने तो गल्ती की ही मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को भी धोखा दे दिया जिस ने नालागढ के विकास के लिए बावा हरदीप सिंह को पीछे कर दिया और के एल ठाकुर के सभी कार्य किए लेकिन इस के बावजूद भी उन्हे भी धोखा दे दिया ।


जोधो के पूर्व प्रधान सुच्चा सिंह ने कहा कि एक बार हदरीप सिंह बावा को मौका दे कर देखो नालागढ के विकास में चार चांद लग जाएगे ।
चरण सिंह चन्नी ने कहा कि हरिनारायण के बाद यह दुसरा सरदारलोगो के लिए आया है इस को अपना समर्थन दे जिस से इलाके का विकास हो सके उन्होने कहा कि 14 महीनो के भीतर ही हरदीप सिंह बावा को मौका मिल गया अब इनका राजतिलक होना सम्भाविक है । उन्होने यहां मौजूद लोगो से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र में जा कर अल्टू पल्टूओ के चक्र में न आ कर काम करवाने वाले नेता का साथ दे ।
पहाडी क्षेत्र के साई चढौल से आए प्रधान रणवीरसिंह ने कहा कि उनके यहां जाने के लिए कोई बस सेवा नही थी लेकिन हरदीप सिंह बावा से कहने के बाद दुसरे दिन ही डोली से गम्भर पुल बस सेवा लगा दी गई


उन्होने लोगो को बताया कि पिछे प्रक्रतिक त्रासदी से प्रभावित परिवारो को सहायता देने के लिए हरदीप सिंह बावा आगे आए और घर घर जा कर प्रभावित परिवारो को 10.15 हजार की किट प्रत्येक प्रभावित परिवार को सहायता के रूप में पहंचाई ।

इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी जनसभा को संबोधित किया और पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया
लोगो की इस उमडी भीड को देख कर हरदीप सिंह बावा भी भावुक हो गए और उन्होने सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कि वह जनता की सेवा करने यहां बसे है उनका न कोई कारोबार है न वह करेगे वह जनता की सेवा करते आए है और आगे भी करते रहेगे ।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुस्न ठाकुर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा नगर परिषद नालागढ़ की पूर्व अध्यक्ष महेश गौतम व वर्तमान पाषर्द भी मौजूद रहे।